ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : रायबरेली के बिंदागंज-चडरई मार्ग की बदहाल सड़क बनी हादसों का कारण, ग्रामीणों में आक्रोश

गहरे गड्ढों से आवागमन प्रभावित, स्कूली बच्चे और राहगीर सबसे ज्यादा परेशान; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्टर राजन श्रीवास्तव

रायबरेली। जिले के जगतपुर क्षेत्र स्थित बिंदागंज-चडरई मार्ग की जर्जर हालत से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के किनारे और बीच-बीच में बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्कूली छात्र-छात्राएं और अन्य वाहन चालक आवागमन करते हैं। विशेष रूप से स्कूल बसों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बाइक सवार असंतुलित होकर गिर चुके हैं।

बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का लगभग आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है और लोग मजबूरी में अपनी जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। स्थानीय निवासी संजय यादव, सोनू, रमेश, सुरेश और मुकेश ने बताया कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से तत्काल गड्ढों को भरवाने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button