ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : फतेहपुर में स्कूली बच्चों को बांटी गई होम्योपैथिक औषधि, बरसाती बीमारियों से बचाव का दिया संदेश

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती एवं होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त अभियान के तहत 139 बच्चों को मिली औषधि

ब्यूरो प्रमुख शरद कुमार फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

फतेहपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान तथा डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से होम्योपैथिक औषधि वितरण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर के चेयरमैन, उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने प्राथमिक विद्यालय पीरनपुर के 65 तथा प्राथमिक विद्यालय महारथी के 74 विद्यार्थियों सहित कुल 139 बच्चों को होम्योपैथिक औषधि वितरित की।

इस अवसर पर बच्चों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को भोजन करने से पहले तथा शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने की आदत अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या साफिया, वंदना गुप्ता तथा इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की प्रबंध समिति के सदस्य अभिनव श्रीवास्तव सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मौसम जनित बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button