महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News भद्रकला महोत्सव में डॉ.मिर्झा बेग की दौड़ेगी कॉमेडी मिर्झा एक्सप्रेस

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद चंद्रपूर महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के चंद्रपूर जिले के भद्रावती येथे साईप्रकाश बहूउद्देशीय कला व शिक्षा संस्था द्वारा दि.12 मार्च को स्थानीय हुतात्मा स्मारक में एक दिवसीय भद्राकला महोस्तव 2023 का आयोजन किया गया है.पहिले सत्र में सुबह 8 बजे बालको की चित्रप्रदर्शनी और प्रात्यक्षिक रहेगा.इस प्रदर्शनी का उदघाट्क प्रधानाध्यापिका आशालता सोनटक्के,अध्यक्षता कलाध्यापक संघ चंद्रपूर और चित्रमूर्तिकार किरण पराते रखेंगे, कलाध्यापक संघ चंद्रपूर के सचिव कार्तिक नंदूरकर इनका छात्र और छात्राओं को कला प्रात्यक्षिक का मार्गदर्शन करेंगे. बाल चित्रकारो का सम्मान किया जायेगा. दुसरा सत्र शाम 4 बजे बालकवी संमेलन ‘अबडक डबडक ‘ इस काव्य संग्रहा से शुरू इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नाटककार, बालकवी पूर्व प्रधानाध्यापक शालिक दानव करेंगे.

प्रमुख अतिथि के रूप में प्रधानाध्यापक मिलिंद वाघमारे , मास्टर दर्शन देठे उपस्थित रहेंगे. तृतीय सत्र शाम 6:30 बजे बालकवि शालिक दानव के ‘ अबडक – डबडक ‘ बाल काव्य संग्रह का विमोचन होगा. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चित्रपट पटकथा लेखक व सिनेदिग्दर्शक संजय शिवरकर मुंबई करेंगे, प्रमुख अतिथि हास्यसम्राट डॉ. मिर्झा रफी बेग, भाष्यकार अविनाशजी पोइनकर, पत्रकार साहित्यिक,प्रमुख अतिथी साहित्यिक प्रा. डॉ. देवेंद्र मनगटे , समूह शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रकाश महाकाळकर , गझलकार प्रवीण आडेकर, गुणवंत संत साहित्य के अभ्यासक गुणवंता कुत्तरमारे उपस्थित रहेंगे. विमोचन के बाद झी. टी.व्ही. मराठी हास्यसम्राट उपविजेता डॉ. मिर्झा रफी बेग इनका ‘मिर्झा एक्सप्रेस ‘ तुफानी कॉमेडी कार्यक्रम होगा. इस कार्यक्रम में भारी मात्रा में हिस्सा लेने की अपील आयोजन कमेटी ने की है.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button