
रिर्पोटर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान
नीमकाथाना पुलिस थाने में सीएलजी बैठक हुई। एसएचओ ने भाईचारे के साथ त्यौहार मानने की अपील की। नीमकाथाना कोतवाली पुलिस थाने में आज रविवार को सीएलजी सदस्यों की एक बैठक एसएचओ विजय चंदेल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में होली के पर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई।
एसएचओ विजय चंदेल ने सीएलजी सदस्यों से त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शहर में सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने में और भाई चारे के साथ त्योहार मनाने के लिए सीएलजी सदस्यों को विशेष भूमिका निभानी होगी। त्योहार के दौरान कहीं पर भी अप्रिय घटना हो तो पुलिस को सूचित करने का अनुरोध किया। बैठक में धुलंडी के दिन होने वाले आयोजनों के बारे में भी जानकारी ली गई। एसएचओ ने बताया कि शहर में होली व धुलंडी के दिन पुलिस गश्त बढ़ाई गई हैं। शहर के लोग शांतिपूर्ण तरीके से होली और धुलंडी का त्योहार मनाये। वही एसएचओ ने कहा कि यातायात नियमों की पालना करने व पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। इस दौरान सीएलजी सदस्य, गणमान्य नागरिक व महिला सुरक्षा सखी बैठक में मौजूद रही।

Subscribe to my channel