Uttar Pradesh News लूट/डकैती की योजना बना रहे पांच को पुलिस ने धर दबोचा
महोबा पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता। एसओजी और थाना कुलपहाड़ की संयुक्त टीम ने शातिरों को धर दबोचा।

ब्यूरो चीफ विजय कुमार साहू जिला महोबा उत्तर प्रदेश
महोबा पुलिस अधीक्षक महोबा पलाश बंसल द्वारा जनपद में लूट/डकैती की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने व ऐसी घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ हर्षिता गंगवार के निकट पर्यवेक्षण में जनपदीय एसओजी व थाना कुलपहाड़ की संयुक्त पुलिस टीम ने एक अच्छा सराहनीय कार्य करते हुए 05 नफर शातिर अभियुक्तों को फायर ब्रिगेड तिराहा रेलवे स्टेशन रोड़ कुलपहाड़ के पास से पकड़ा गया है, ये सभी अभियुक्त लूट/डकैती की घटना कारित करने के प्रयास में थे, इनके पास से अवैध तमंचा व भारी संख्या में जिन्दा कारतूस, लोहे की राड, बांस का डंडा एवं वैगनार कार की बरामदगी की गयी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध जनपद जालौन, हमीरपुर व महोबा में पूर्व में भी कई आपराधिक अभियोग पंजीकृत हैं, जनपदीय पुलिस की इस सफलता से जनपद में एक बड़ी घटना को होने से पूर्व रोका जा सका है, जिससे आमजनमानस में जनपदीय पुलिस के प्रति विश्वास की वृद्धि हुई है। अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद तमंचा 315 बोर , 10 अदद कारतूस जिंदा 315 बोर , 01 अदद लोहे की सरिया ,01 अदद बांस का डण्डा , 01 बैगनॉर कार संख्या UP91W0232 बरामदगी के आधार पर थाना कुलपहाड़ में मु0अ0सं0 297/2024 धारा 310(4) BNS व 3/25 ए एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।

Subscribe to my channel