ब्रेकिंग न्यूज़
Chhattisgarh News सडक पर बैठे गौ वंसो की दुर्घटना से लगातार हो रही मृत्यु पर सक्षम ने निगम को सौपा ज्ञापन, जवाब मे जगदलपुर निगम आयुक्त ने लम्पी वायरस का हवाला दिया
रिपोर्टर सुमित बाजपेई बस्तर छत्तीसगढ़
सक्षम नगर अध्यक्ष सुनील नत्थानी ने बताया कि बारम्बार सक्षम द्वारा प्रशासन व निगम अधिकारियो को गौ वंशो की सुरक्षा हेतु लिखित मे सुचना के रूप मे जानकारी दी जा रही है
लेकिन प्रसाशन इसे नजर अंदाज करते आ रहा है जिसमे निगम के साथ साथ यातायात विभाग भी जिम्मेदार है। गौ वंशो की सुरक्षा के लिए पूर्व मे हमने 4 दिन का भूख हड़ताल किया, निगम घेराव किया ना जाने कितने ज्ञापन सौपे लेकिन इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा और सडक पर बैठे गौ वंशो की दुर्घटना से मृत्यु का दर बढ़ता ही जा रहा है।
नत्थानी ने कहा कि बुधवार दिनांक 3 अक्टूबर तक सडक से गौ वंशो को ना हटाया गया या तो 4 अक्टूबर से सक्षम निगम या यातायात थाने के सामने उग्र आंदोलन करेगा और जरूरत पड़ी तो नगर निगम या यातायात थाने के सामने आमरण अनसन करेंगे।

Subscribe to my channel