Uttar Pradesh News पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में घायल हुए बुजुर्ग व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत

ब्यूरो चीफ अनुभव शाक्य शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर/जैतीपुर।गांव महमूदापुर में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में घायल हुए बुजुर्ग व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। माह जुलाई में भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। थाने में प्रार्थना पत्र देनें के बाद भले लोगों ने समझौता कर दिया। लेकिन आरोपी रंजीश मानते रहे मौका पाकर रविवार शाम खेत की रखवाली करने गए अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया ।मारपीट में घायल हुए व्यक्ति के बेटे ने थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।महमूदापुर के भूपराम ने दर्ज मुकदमे में बताया रविवार शाम करीब 5:30 बजे उसके पिता श्यामलाल खेत पर फसल की रखवाली कर रहे थे। तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही दो सगे भाई ओम प्रकाश,बृजेश सहित दो अन्य व्यक्ति चार पहिया वाहन से आए। खेत के पास वाहन रोककर पिता श्याम पाल को लाठी डंडों से मारा पीटा उन्हें मरणाशन्न अवस्था में छोड़कर चले गए। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर घायल श्यामलाल को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। डॉक्टर ने हालत सीरियस देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सोमवार दोपहर इलाज के दौरान श्याम लाल की मौत हो गई।परिजनों का हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा।

Subscribe to my channel