महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News कुनाड़ा गांव में बिजली आपूर्ति चालू करें

ग्रामीणों ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद चंद्रपूर महाराष्ट्र

पत्र परिषद मे दी जानकारी

बिजली निगम द्वारा बुधवार को वेकोली के माध्यम से बिना किसी पूर्व सूचना के पुनर्वासित किए गए कुनाड़ा गांव के 55 परिवारों की बिजली काट दिए जाने से पूरे गांव में अंधेरा छा जाने की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने शिवसेना के नेतृत्व में कार्रवाई की. शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे भद्रावती वरोरा विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र शिंदे ने स्थिति को देखते हुए बिजली आपूर्ति चालू करने के लिए तहसीलदार को ज्ञापन दिया.ग्रामीणों को महावितरण कंपनी ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सेवा शुरू करें. अगर बिजली आपूर्ति सेवा शुरू नहीं की गई तो आने वाली स्थिति के लिए बिजली वितरण निगम जिम्मेदार रहेगा ऐसी चेतावनी दी. साल 2010 में कुनाड़ा गांव के पुनर्वास के बाद बिजली निगम ने ग्रामीणों को पुराने मीटर के 300 रुपये और नए मीटर के 1000 रुपये देने की बात कही, लेकिन ग्रामीणों ने डिमांड भरने के बावजूद बिजली निगम ने मीटर नहीं लगाया. उसके बाद 2012 में ग्रामीणों से मीटर के लिए शपथ पत्र लिखने को कहा गया, ग्रामीणों के देने के बावजूद नियमित मीटर नहीं दिया गया. 2022 में 55 कनेक्शन धारकों को दो लाख रुपये से ऊपर का बिल भेजा गया. अब 2023 में गुरुवार की कोपहर 11 बजे के बीच घर में कोई नहीं होने पर बिजली निगम ने बिना कोई नोटिस दिए ग्रामीणों को मजबूर कर हर घर में बिजली का कनेक्शन काट दिया, ग्रामीणों का आरोप है कि यह सब बिजली के प्रबंधन के गलथन कारोबार कारण हुआ है. बिजली निगम शिवसेना प्रमुख रवींद्र शिंदे ने चेतावनी देते हुए कहा कि नवजात शिशु, 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा, बूढ़े बीमार, घर में पानी की समस्या आदि सभी मुद्दों पर ध्यान देकर सबसे पहले कुनाडा गांव की बिजली आपूर्ति बहाल की जाए. सम्मेलन में पूर्व महापौर ज्ञानेश्वर डुकरे, विश्वास कोंगरे, रवींद्र आवारी, सुरेश उमाटे, सुरेश बावणे,अरुण घूगुल, गजानन सतई, रुखमा कश्यप, ज्योती कोमटी, वैशाली शिरपूरकर, कल्पना कोमटी, शोभा बावणे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

Indian Crime News

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button