राजस्थानराज्य

Rajasthan News आंवला एकादशी पर छोटी काशी में हुए विभिन्न आयोजन

एकादशी पर ठाकुर जी को अर्पित की पांच रंग की गुलाल

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान

जयपुर। फाल्गुन शुक्ल एकादशी शुक्रवार को रंगभरी एकादशी और आंवला एकादशी के रूप में मनाई गई। छोटीकाशी के वैष्णव मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्याम प्रभु के मंदिरों में भी यही स्थिति रही। सभी श्याम मंदिरों में ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक कर फूलों से मनोरम शृंगार किया गया। शाम को भजनों से श्याम सरकार को रिझाया गया। आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में मंगला झांकी के बाद ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक कर लाल रंग की जामा पोशाक धारण करवाई गई। लाल और पीले फूलों तथा चंदन से आकर्षक शृंगार किया गया। राजभोग झांकी में ठाकुर श्रीजी को लाल,हरा, गुलाबी, पीला, सफेद, गुलाल अर्पित की गई। उसके बाद राजभोग आरती के दर्शन हुए।

राजभोग आरती बाद मंदिर के दक्षिण पश्चिम कोने पर मंदिर
महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने आंवले के पौधे का पूजन किया। आंवला पूजन के दौरान पंचामृत अभिषेक, भोग सेवा, आरती और गुलाल अर्पण किया गया।

लाड़लीजी को लगाया व्यंजनों का भोग

रामगंज बाजार स्थित मंदिर श्री लाडली जी में रंगभरी एकादशी पर महंत संजय गोस्वामी के साय में केसर पिस्ता, बदाम युक्त वचन और दूध का भोग लगाया गया। मिश्री मान फल तथा विभिन्न व्यंजनों का भोग भी लगाया गया। आज बिरज में होरी रे रसिया. फाग खेलन आए हैं नटवर नंद किशोर. कुंज महल रंग हो होली. सहित समाज पद गायन हुआ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button