ब्रेकिंग न्यूज़

हिमांशु नवीन गुप्ता दिल्ली में करेंगे रामलीला का मंचन

Report By +91 80570 11511

जी हां श्री राम की रामलीला का दौर शुरू हो चुका है जगह-जगह रामलीला का मंचन होने वाला है हर वर्ष की तरह दशहरे पर रामलीला का मंचन एक त्यौहार की तरह मनाया जाता है और 10 वे दिन रावण दहन से यह संपन्न होता है
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी टांडा बादली जिला रामपुर के ग्राम लांबाखेड़ा में रहने वाले स्वर्गीय श्री लाला नवीन कुमार गुप्ता जी के पुत्र हिमांशु नवीन गुप्ता पिछले 15 वर्षों से भगवान श्री राम की रामलीला में अनेक तरह के पात्रों का अभिनय कर रहे हैं
हिमांशु नवीन गुप्ता 2009 से रामलीला में भगवान श्री राम की सेवा में लगे हुए हैं जिससे वह नारद, अंगद, भरत, मकरध्वज, लक्ष्मण, अक्षय कुमार एवं अन्य किरदारों में अपनी अभिनय का कौशल दिखा चुके हैं
बीते वर्ष भगवान श्री राम का अभिनय भी बह।नई दिल्ली के विशाल मंच पर कर चुके हैं
और इस वर्ष दिल्ली में मयूर विहार के विशाल मंच पर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे हिमांशु नवीन गुप्ता बताते हैं कि उन्हें इस रामलीला की शिक्षा श्री राम सिंह कला मंच मुरादाबाद शैली के डायरेक्टर श्री योगेंद्र सिंह राजू से मिली आज हिमांशु नवीन गुप्ता एक सफल मेकअप आर्टिस्ट और ऑलराउंडर कलाकार हैं
कुछ सालों से वह रामलीला में ऑलराउंडर के तौर पर अपना अभिनय करते हैं और श्री राम सिंह कला मंच मुरादाबाद शैली के सह-निर्देशक भी हैं
हिमांशु नवीन गुप्ता बताते हैं कि भगवान राम की रामलीला करने के लिए उनके पिताजी स्वर्गीय श्री लाला नवीन कुमार गुप्ता जी फुल सपोर्ट करते थे जो 34 विधानसभा स्वार टांडा से विधायक प्रत्याशी रहे हैं पिताजी की मृत्यु हो जाने के वाद अब उन्हें रामलीला के लिए उनके बड़े भाई सुमेश कुमार गुप्ता फुल सपोर्ट करते हैं
हिमांशु नवीन गुप्ता तन मन धन से 10 दिन तक भगवान श्री राम की रामलीला में अभिनय करते हैं
बाकी समय में यूट्यूब फेसबुक इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाते हैं उनके अपने खुद के चैनल है और देहाती कॉमेडी किंग शेखचिल्ली जी के साथ भी काफी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं और उनसे अवार्ड भी जीत चुके हैं
हिमांशु नवीन गुप्ता बताते हैं कि जब तक जान में जान रहेगी भगवान श्री राम की रामलीला में अभिनय करते रहेंगे

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button