ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News वृतांत केशव गौशाला जसरापुर शुद्ध आहार विहार के अभाव से समाज में विवेकहीनता और बुराई फैल रही है _ मुकेश आनंद

ब्यूरो चीफ कपिल देव शर्मा नीमकाथाना  राजस्थान

जसरापुर। खेतड़ी उपखंड के गांव जसरापुर में वर्ष 1999 से केशव गौशाला का संचालन हो रहा है। यह गौशाला लोयल रोड पर जसरापुर पावर हाउस के पास स्थित है । गौशाला परिसर तीन हेक्टर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। गौशाला का प्रबंध आनंद आश्रम दिव्य योग गौ सेवा समिति गोठड़ा खेतड़ी नगर के संस्थापक मुकेश आनंद वर्ष 2009 से यहीं पर रहकर इस गौशाला के साथ उपखंड क्षेत्र में स्थापित अन्य गौशालाओं का कुशल मार्गदर्शन कर रहे हैं। गौ माता व गौशालाओं के संवर्धन संबंधी चर्चा करते हुए मुकेश आनंद ने बताया कि खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के 22 गावों में गौशालाएं खुल गई हैं, जिनका सुचारू ढंग से संचालन हो रहा है। उनका लक्ष्य उपखंड खेतड़ी के सभी 113 गांव में गौशाला स्थापित करने की योजना है। जसरापुर गौशाला में भगवान कृष्ण का मंदिर, यज्ञशाला परिक्रमा स्थल बनवाने, सघन वन लगवाने, तुलादान, सोलर प्लांट लगवाने, ॐ वाटिका, राशि वाटिका, नवग्रह वाटिका जैसे कार्य करवाये जाने प्रस्तावित हैं। गौशाला में इस समय 306 गाएं हैं। जिन में सिर्फ दो तीन गाय ही दूध देती है। जिनके दूध से गौशाला में आने वाले सज्जनों, गौशाला के कर्मचारियों के चाय पानी का प्रबंध होता है। गौशाला परिसर में गायों की सुरक्षा के लिए बड़े-बड़े पक्के डारे और चारा डालने के लिए लासे बनाई गई है। बरसात के मौसम में पक्षियों और गायों के लिए 165 छायादार फलदार और फूलदार पौधे लगवाए गए हैं। इन वृक्षों के बड़े होने पर गौशाला में भ्रमण करने के लिए आने वाले लोगों को शुद्ध पर्यावरण का भी लाभ मिलेगा। वार्ता के दौरान मुकेश आनंद ने क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार और इतिहासकार गोविंदराम हरितवाल से कहा कि शुद्ध आहार बिहार के अभाव में समाज में विवेक हीनता आ रही है और बुराइयां फैल रही है तथा समाज का ताना बाना ध्वस्त हो रहा है। समय की मांग है की गांव-गांव में गौ माता को पालने का समाज के लोगों को संकल्प लेना चाहिए । इस अवसर पर सिंघाना गौशाला के कार्यकर्ता मातूराम मिस्त्री, राजेंद्र पांडला , खेतड़ी नगर से जूलॉजी के पूर्व प्रोफेसर नवीन कुमार शर्मा मौजूद थे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button