बिहारराज्य

Bihar News आईपीएस राजीव मिश्रा संभालेंगे अब पटना एसएसपी का कमान। मानव जीत सिंह बनाए गय आर्थिक अपराध इकाई मध निषेध विभाग के डी आई जी।

रिपोर्टर दीपक कुमार मुज़फ़्फ़रपुर बिहार

आईपीएस राजीव सी बी आई से हाल में लौट के बिहार आए है। 2010 बैच के है अधिकारी। पुलिस मुख्यालय की अपराधियों माफिया पर है नकेल कसने की तैयारी।

मुज़फ़्फ़रपुर । बिहार की राजधानी पटना की कमान अब आईपीएस अधिकारी श्री राजीव मिश्रा के जिम्मे सरकार ने सौंपा है । पटना एसएसपी श्री मानव जीत सिंह ढिल्लो को प्रमोशन मिला था ,उनको डी आई जी बनाए गय है ,उनको आर्थिक अपराध इकाई में पदस्थापित किय गय है वहीं इसके जिम्मे मध निषेध का भी प्रभार रहेगा , श्री मानव जीत सिंह ढिल्लो तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी है , श्री राजीव मिश्रा कई जिलों का कमान पूर्व में सम्भाल चुके है राजीव मिश्रा केंद्रीय प्रतियुक्ति पर बिहार से बाहर थे। वे केंद्र में सीबीआई में काम कर रहे थे। सीबीआई में भी राजीव मिश्रा एसपी की पोस्ट पर थे। अपने कैडर में वापस आने पर राजीव मिश्रा पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे। उन्हें पटना का नया एसएसपी बना दिया गया है।बिहार की नीतीश सरकार ने शुक्रवार को पटना का एसएसपी बदल दिया। सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए IPS राजीव मिश्रा को पटना का नया एसएसपी बना दिया है। राजीव मिश्रा अब मानवजीत सिंह ढिल्लो की जगह लेंगे। वहीं मानवजीत सिंह ढिल्लो को आर्थिक अपराध इकाई की कमान दी गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button