ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News सेक्स रैकेट का भंडाफोड, 8 युवतियां और दो युवत संदिग्ध हालत में गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

देह व्यापार के मामले में पुलिस ने 8 महिला समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कवर्धा पुलिस को सूचना मिला कि खुटू नर्सरी साहूजी नगर में कौशल्या कुर्रे और राजनांदगांव बायपास निवासी किरण पानागर अपने-अपने घर पर बाहर से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार का धंधा चल रहा हैं। जिसके बाद पुलिस ने छापा मारा और सेक्स रैक्ट का भंडाफोड़ किया है। मौके पर 8 युवतियां और 2 दो को रंगों हाथों गिरफ्तार किया है। पूरा मामला करीबधाम थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि काफी समय से कौशल्या कुर्रे और किरण पानागर द्वारा अपने-अपने घरों में बाहर से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहे थे। जिसके कारण आम लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त था। 12 सितंबर को लोगों ने इसकी शिकायत थाने में की थी। जिसके बाद कवर्धा थाना से उप निरीक्षक शांता लकड़ा के नेतृत्व में अलग-अलग टीम बनाकर छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों द्वारा पुलिस से विवाद करने लगे, हालांकि सख्त रूख अपनाते हुए घरों की तलाशी ली गई।
इस दौरान कौशिल्या के घर पर 3 महिलाएं तथा कुछ पुरुष संदिग्ध अवस्था में मिले और किरण पनागर के घर पर 4 महिलाएं और दो पुरुष को सदिग्ध हालत में पकड़ा गया। मामले में पुलिस ने 8 युवतियां और 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
इनकी हुई गिरफ्तारी
कौशिल्या कुर्रे पति संतोष कुर्रे (28 वर्ष) साहूजी नगर खुद नर्सरी के पास कवर्धा
सत्यवती सिंह पति चेतन सिंह (27 वर्ष) भिंभौरी लोहारा, जिला कबीरधाम
अंजू जोशी पति नकुल जोशी (28 वर्ष) भिभौरी लोहारा जिला कबीरधाम
धरमदास पिता गुलाबदास (36 वर्ष) रिवापार, बोडला जिला कबीरधाम
पंकज देवांगन पिता पुनुराम देवांगन (30 वर्ष) टिकरीपारा रोड, गंडई, जिला खैरागढ़
ऋतु कुर्रे पिता संतोष कुर्रे (20 वर्ष) देवनगर, छोटे कोनी जिला बिलासपुर
अंकी कुर्रे पिता संपतराम कुर्रे (22 वर्ष) अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा
निधि कुर्रे पिता संपतराम कुर्रे (20 वर्ष) अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा
साक्षी यादव पिता सुनील यादव (21 वर्ष) कोटा, जिला बिलासपुर
दुर्गा महोबिया पिता धनीराम बरनवा (39 वर्ष) ग्राम अंगई, बजाग जिला डिण्डौरी (मध्यप्रदेश)

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button