Madhya Pradesh News स्वशासी इंजीनियरिंग महाविद्यालय के संचालक मंडल की बैठक गतिविधियों, कार्यों एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में मंत्रालय में स्वशासी इंजीनियरिंग महाविद्यालय नौगांव जिला छतरपुर की संचालक मंडल की बैठक हुई। मंत्री परमार ने महाविद्यालयीन गतिविधियों, कार्यों एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की।परमार ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के समग्र विकास, बेहतर अध्ययन-अध्यापन, वार्षिक गतिविधियों एवं अकादमिक गुणवत्ता सुधार के लिये आवश्यक क्रियान्वयन के लिए संस्थान एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उच्च शिक्षा मंत्री ने संस्थान में विद्यार्थियों के अधिकतम प्रवेश सुनिश्चित कर, उपलब्ध सभी ब्रांच की सभी सीट्स को पूर्ण भरने के लिए व्यापक कार्ययोजना के साथ क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थान का शैक्षणिक एवं अकादमिक परिवेश को उत्तम बनाने को कहा। संस्थान की साधारण सभा एवं संचालक मंडल की नियमित बैठक किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव तकनीकी शिक्षा, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल की कुलगुरू, संचालक तकनीकी शिक्षा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य सहित संचालक मंडल के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel