ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पुलिस कमिश्नरेट थाना राजातालाब पुलिस के हत्थे चढ़ा पच्चीस हजार का इनामिया गृह प्रवेश मे बक्सीस के नाम पर महिला से मगलसूत्र छीनने वाला शातीर अपराधी को राजातालाब पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट थाना राजातालाब अन्तर्गत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जमुआ तिराहे के पास से 25,000 रुपये के इनामी अपराधी शौकत अली को गिरफ्तार कर लिया। शौकत अली पुत्र दुन्नव उर्फ छुन्नन, निवासी खतीबपुर, थाना शादियाबाद, जिला गाजीपुर को धारा 392 भादवि के तहत पंजीकृत मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है, और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
प्रकरण के मुताबिक, 23 फरवरी 2024 को अभियुक्त शौकत अली ने अपने महिला साथियों के साथ मिलकर राजातालाब क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर में एक महिला के घर मे जाकर गृह प्रवेश के नाम पर बक्शीश मांगी। इस दौरान, मौका पाकर महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग गए। इसके बाद 25 फरवरी 2024 को दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।आरोपी की गिरफ़्तारी करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर अजीत कुमार वर्मा, एसआई राजेश सिंह एसआई साकेत पटेल, हेड कांस्टेबल महेन्द्र पटेल, हेड कांस्टेबल ब्रजभूषण यादव और सर्विलांस सेल से हेड कांस्टेबल संतोष कुमार पासवान व कांस्टेबल मनीष सिंह शामिल रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button