महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News करंट लगने से भालू की मौत

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद चंद्रपूर महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के चंद्रपूर जिले के मुल तहसील के ग्राम अंतरगाँव पारडवाही के एक खेत में लगभग दो वर्ष के नर भालू की करंट लगने से मौत होने की खबर बनी है। प्राप्त जानकारी अनुसार मूल निवासी किसान सुधीर कावले ने अपना खेत सुभाष नगर मूल के ही गोपीनाथ शेंडे को खेती करने हेतु दे रखा था,जिसमें उसने मक्के की फसल लगा रखी है। उक्त फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए गोपीनाथ शेंडे ने बिजली के खंभे से हुक लटकाकर खेत के चारों ओर तार फंसाकर उसमें बिजली का करंट छोड़ रखा था।इसी के चपेट मे आने से भालू को करंट लगा और मौत हो गई।

घटना का पता चलते ही मूल के क्षेत्र सहायक, वन रक्षक और संजीवन पर्यावरण संस्थान के सदस्य मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना विभागीय वन अधिकारी प्रशांत खाडे और चिचपल्ली वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रियंका वेलमे को दी और उनके मार्गदर्शन में आरोपी गोपीनाथ शेंडे को हिरासत में लिया गया और उसके पास से विद्युत प्रवाह के लिए उपयोग किए जाने वाले तार एवं इत्यादि सामान को ज़ब्त कर लिया गया। घटनास्थल पर, प्रभागीय वन अधिकारी प्रशांत खाडे, चिचपल्ली वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रियंका वेलमे, महावितरण मूल के सहायक अभियंता पंकज उजवने, संजीवन पर्यावरण संस्थान के उमेश सिंह झीरे, प्रभाकर धोटे, पशु उपचार केंद्र चंद्रपुर के डॉ कुंदन पोडचलवार,क्षेत्र सहायक मोरेश्वर मस्के, वन रक्षक सुभाष मरस्कोले, राकेश गुरनुले एवं वन मजदूर मौजूद थे। मृत भालू का पोस्टमार्टम कर बाद में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button