
रिपोर्टर मसूद रिजवी कटिहार बिहार
बिहार उद्यमी संघ के तत्वधान में प्रगतिशील किसानों के साथ कृषि संवाद कार्यशाला कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार के द्वारा आयोजित की गई। कटिहार के 16 ब्लॉक से आए हुए प्रगतिशील किसान को भारत सरकार एवं बिहार सरकार के विभिन्न स्कीम से अवगत कराया गया। साथ-साथ प्रगतिशील किसान अब किसान उद्यमी के रूप में जाने जा रहे हैं। एफपीओ,बाजार, उत्पाद एवं कई सारे बिंदु पर चर्चा की गई।
बिहार उद्यमी संघ, पटना के महासचिव अभिषेक कुमार, उद्यमी संघ कटिहार जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार, एग्रीइंनपुट एक्सपोर्ट राजा कलाम, एव एग्री मार्केटिंग एक्सपर्ट अंकित अभिषेक साथ में कृषि विज्ञान केंद्र की हेड सीनियर साइंटिस्ट डा. रीता सिंह जी की उपस्थिति रही।



Subscribe to my channel