बिहारराज्य

Bihar News बेगूसराय मंडल कारा में होली के मद्देनजर गुरुवार की सुबह विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया.

रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार

बेगूसराय मंडल कारा में होली के मद्देनजर गुरुवार की सुबह विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. करीब 1घंटे तक तक चली छापेमारी के दौरान जेल में बंद कैदियों के पास से मोबाईल व गुटखा बरामद किया गया हैं।मुख्यालय डीएसपी निशीत प्रिया ने बताया कि होली के मद्देनजर निर्देश प्राप्त हुआ है कि जेल में छापामारी अभियान चलाया जाय। सदर एसडीओ रामानुज सर के नेतृत्व में सदर एसडीओ के साथ वार्ड का निरीक्षण किया गया है निरीक्षण के क्रम में वार्ड से गुटखा और मोबाइल बरामद किया गया है।जिस पर कारवाई किया जा रहा है।इधर जेल में छापेमारी की सूचना मिलते ही मंडल कारा में तैनात पुलिसकर्मी से लेकर बंदियों के बीच अफरा-तफरी मच गई है।छापेमारी में सदर डीएसपी अमित कुमार,मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया,सदर एसडीओ रामानुज प्रसाद सिंह,जेल अधीक्षक राजेश कुमार राय सहित कई थानों की पुलिस मौजूद थी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button