
रिपोर्टर दीपक कुमार मुज़फ़्फ़रपुर बिहार
मुज़फ़्फ़रपुर । बिहार के सीतामढ़ी में विवाह के दौरान जयमाला के समय डीजे बजने से दुल्हा की मौत हो गया, जिससे विवाह जैसे खुशी उमंग उत्साह का आयोजन में मातम छा गया, सोनबरसा प्रखंड के इंदरवा गांव में हुए इस घटना से लोगो में काफी चिंता का भाव है, इस बारात में डीजे की तेज आवाज ने पूरे जश्न के माहौल को मातम में बदल दिया, दूल्हे की मौत का कारण डीजे बजना बताया गया है। बताया गया है कि जयमाला का रस्म निभाया जा रहा था तभी अचानक दूल्हे की मौत हो गई. बारात सोनबरसा प्रखंड के इंदरवा में सीतामढ़ी के ही परिहार से बारात आई थी. परिहार प्रखंड के धनहा गांव से यह बारात आई थी जिसमे गुदर राय के बेटे सुरेंद्र कुमार की शादी होने वाली थी. चारों तरफ खुशी का माहौल था जयमाला की रस्म के दौरान ही दूल्हा जयमाले के स्टेज पर अचानक गिर पड़ा. आनन-फानन में दूल्हे को गांव से नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी रेफर कर दिया. इलाज के लिए सीतामढ़ी ले जाने के दौरान ही रास्ते में दूल्हे की मौत हो गई. बताया गया है कि दुल्हा डीजे बजने से मौत के मुंह में चला गया। जिससे दो परिवार का अरमान लुट गया। पल में खुशी मातम मेे बदल गया।



Subscribe to my channel