Maharashtra News बिजली वितरण कंपनी ने कुनाड़ा गांव की बिजली काट दी
पहले पानी और अब बिजली आपूर्ति कटी ग्रामीणों में हलचल

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद चंद्रपूर महाराष्ट्र
वेकोली ने गोद लिए गांव की कुछ साल पहले जलापूर्ति अब बुधवार 1 मार्च को पूरे गांव की महावितरण कंपनी ने बिजली आपूर्ति सेवा बंद कर दी. इस गांव का वेकोलि द्वारा दूसरी बार पुनर्वास किया गया था. वेकोली के माजरी क्षेत्र के कुनाडा गांव का पुनर्वास 2006 में शुरू हुआ और सभी सुविधाएं प्रदान करने के बाद, वेकोली ने 2010 में इस गांव को गोद लिया. वेकोली के माध्यम से बिजली, पानी, सड़क, स्कूल और अन्य सुविधाएं प्रदान की गईं. वेकोली ने धीरे-धीरे सुविधा देना बंद कर दिया.
कुछ साल पहले गांव की जलापूर्ति काट दी गई थी, लेकिन अब बिजली बिल का भुगतान नहीं होने के कारण कुनाड़ा गांव के 55 लोगों की बिजली आपूर्ति सेवा बुधवार 1 मार्च को बंद कर दी गई है. ग्रामीण पूछ रहे हैं कि दो साल का बिजली बिल कहां से दें. महावितरण के अधिकारियों ने पूर्व में बिजली बिलों का भुगतान करने के निर्देश दिए थे.कार्यकारी अभियंता सचिन गड़ोले ने कहा कि निर्देशों की पालना नहीं करने के कारण यह कार्रवाई की गई. पूरे जोन में यह अभियान चलाया जा रहा है. कुनाड़ा गांव में अनियमित बिजली की मिटर व बिजली चोरी के कारण अब तक कुल 55 लोगों का कनेक्शन कट चुका है.अब उन्होंने नए आवेदन देकर कुनाड़ा ग्रामीणों को कनेक्शन देना शुरू कर दिया है.कार्यकारी अभियंता ने बताया कि ऐसे आवेदन भी प्राप्त हुए हैं.

Subscribe to my channel