ब्रेकिंग न्यूज़

पुरकाजी में डॉक्टर्स वेलफेयर एसोशिएशन ने निकाला कैंडल मार्च

पुरकाजी ! कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर्स के साथ हुए बलात्कार के बाद निर्मम हत्या के विरोध में कस्बे में डाक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। वही डॉ अमन (गुड़डू) ने कहा कि जिस तरह से कोलकाता में महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। वह बहुत ही निंदनीय है। देर शाम कस्बे के सभी चिकित्सों ने इकटठा होकर कैंडल मार्च निकाला।


कैंडल मार्च लक्सर रोड से शुरू होकर जीटी रोड थाने के निकट तक निकाला गया। जिसमें कैंडल मार्च के बाद श्रद्धांजलि दी गई तथा एक ज्ञापन थाना प्रभारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया। वही महिला चिकित्सा के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की गई। डा. आदित्य ने कहा कि जिस तरह से महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। उससे चिकित्सकों में रोष बना हुआ है। इस मौके पर डा. अमन (गुड़डू) ,डा.तारिक हसन, डा. आदित्य,डा. मनोज,डा. मनव्वर, डा. प्रिंस, डा. शहजाद ,डा. आसिफ आदि मौजूद रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button