ब्रेकिंग न्यूज़
Jharkhand News रेलवे की लोहा तस्करी में 5 तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखंड
धनबाद, कतरास – महुदा रेलवे पुलिस ने लोहा चोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। ये तस्कर बारकी, सिंगड़ा, भुरुंगिया और मधुबन क्षेत्रों से लोहा चोरी में संलिप्त थे। पुलिस ने इन्हें सोमवार को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
महुदा रेलवे पुलिस ने साफ किया कि किसी भी कीमत पर रेलवे की संपत्ति की चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तस्करों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में लोहा चोरी के मामलों पर नकेल कसने की उम्मीद है।

Subscribe to my channel