Punjab News अटारी बाघा बॉर्डर पर भारत के वीर जवानों को संगठन के प्रतिनिधि मण्डल ने बांधे रक्षा सूत्र

रिपोर्टर नरिंदर कुमार सेठी अमृतसर पंजाब
पंजाब के अमृतसर स्थित अटारी बाघा बॉर्डर में प्रतिष्ठा युवा संगठन द्वारा रक्षा की डोर सरहद पर वीर भाइयों की ओर के अंतर्गत भारत के वीर जवानों को रक्षा सूत्र बाँधने का कार्यक्रम सीमा सुरक्षा बल के साथ आयोजित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतिष्ठा युवा संगठन संस्थापक मोहित कुमार भारतीय द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एस एस चंदेल उप महानिरीक्षक सेक्टर अमृतसर सीमा सुरक्षा बल प्रतिनिधि गौरव शर्मा एससी इंचार्ज, विशिष्ठ अतिथि ए के मिश्रा कमांडेंट,जसप्रीत सिंह, डिप्टी कमांडेंट, नितीश धीमान, डिप्टी कमांडेंट, गौरव शर्मा, सहायक कमांडेंट , विजय सिंह इंस्पेक्टर,आर सी चौधरी, अंकित, अंकुश, अन्य जवान उपस्थित रहे सर्वप्रथम सभी ने परेड का लुफ्त उठाया फिर इंडिया फर्स्ट लाइन ऑफ डिफेंस के पास रक्षा सूत्र कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रतिनिधि,कमांडेंट मेरा तिरंगा मेरी शान मेरी पहचान देश मिट्टी को नमन और वीरों को वंदन करते हुए खादी का अंगवस्त्र, पटका, शाल पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा परेड में शामिल जवानों को युवाओं द्वारा पटका पहनाकर सम्मानित किया गया वहीं अन्य राज्यों से बहनों के रक्षा सूत्र के साथ भेजे गए शुभ कामना संदेश भी दिए जिसमें उपस्थित सीमा सुरक्षा बल के जवानों को संगठन के युवाओं एवं बच्चियों ने रक्षा सूत्र बांधे यह पल सबको भावुक कर गया कुछ जवानों ने बताया कि डयूटी करते समय कब त्यौहार आ जाते हैं हमको पता ही नहीं चलता पर आज प्रतिष्ठा युवा संगठन ने रक्षा बन्धन के उपलक्ष्य में रक्षा सूत्र का जो कार्यक्रम हमारे लिए आयोजित किया और रक्षा बंधन पर बहनों की कमी पूरी कर कलाई सुनी नहीं रहने दी हमको भावुक कर गया, मोहित भारतीय ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, युवाओं व आमलोगों में देश भक्ति व राष्ट्र निर्माण की भावना जागृत करने के साथ देश के सिपाहियों के प्रति अपनी भावनाओं को प्रकट करना व भारत के वीरों के प्रति सम्मान एवं देश भक्ति का जज़्बा जाग्रत करना है, जिसमें हीरा पब्लिक स्कूल, प्रयास फाउन्डेशन के चेयरमैन अब्दुल जब्बार, प्रिंसिपल नाजमा खातून,रानी दुर्गावती फाउंडेशन छत्तीसगढ़, स्मृति क्रिएटिव आर्ट एंड कल्चर सोशल समिति, एकता एसएचजी, मीडिया, गैर सरकारी संस्थायें, बीएसएफ एवं अन्य का सहयोग प्राप्त हुआ जिसमे बच्चों, युवाओं व महिलाओ ने अपने हाथों से राखियाँ बनाकर भारत के वीर जवानों के लिए रक्षा सूत्र बांधे व शुभ कामना संदेश भेजें इससे देश की सुरक्षा में तैनात जवानो को इस बात का आभास होगा कि संपूर्ण राष्ट्र उनके साथ खड़ा हैं उनको अपने ही याद नहीं करते हैं बल्कि देश भी उन्हें याद करता हैं और उनकी दीर्घायु की कामना करता हैं, एके मिश्रा ने बताया कि संगठन के इस कार्यक्रम के माध्यम से कई बहनों से मिलना हुआ उनका आशीर्वाद व दुआएं मिली हमको महसूस ही नही होने दिया कि हम अपनी बहनों से दूर हैं ऐसे कार्यक्रमों से जवानों को एक नई ऊर्जा का संचार होता हैं गौरव शर्मा ने बताया कि इसलिए कुछ जवान भावुक भी हो गए रक्षा सूत्र कार्यक्रम आयोजित करने लिए मैं मोहित कुमार और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूँ आशा करता हूँ आप सब भी स्वस्थ रहे और ऐसे ही समाज सेवा के कार्य करते रहें, कार्यक्रम में सहयोग शालिनी गुप्ता, अंशु जैन,आरती कंवर, फैसल भाई स्नेहा गुप्ता, काजल, दिव्या गुप्ता, मोनिका, मानसी, अंजलि, पलक, अभिवक्ता शुभम, पलक आदि का रहा

Subscribe to my channel