ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वाधान में हुआ कैंडल मार्च

रिपोर्टर सुमित बाजपेई बस्तर छत्तीसगढ़

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और मर्डर का विरोध करते इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वाधान और डॉ. के. एल. आज़ाद और डॉ कमलेश के सहयोग से शनिवार को स्थानीय महारानी अस्पताल से कैंडल मार्च निकाला गया. यह कैंडल मार्च अस्पताल परिसर से होते हुए दंतेश्वरी मंदिर फिर शहीद स्मारक के सामने से शहर के मुख्य मार्गोँ का दौरा करते देर शाम वापस महारानी अस्पताल पहुंची. अस्पताल के डॉक्टरों की टीम के साथ निशा स्वर फाउंडेशन और बस्तर कलेक्टिव संस्था की टीम ने इस कैंडल मार्च में विशेष योगदान देते हुए नम आँखों से इस बर्बरता का विरोध किया और न्याय की मांग की. बता दें कि इस कार्यक्रम के लिए निशा स्वर फाउंडेशन की निशा नागवंशी,झरना मोहंती और बी.संतोष कुमार ने 300 से भी अधिक कैंडल का वितरण किया है. इसमें जिला प्रशासन का भी सहयोग की सराहना दोनों ने की है साथ ही ये भी कहा कि इन लगातार चलते दुष्कर्मों पर अब महिलायें चुप नहीं रहेगी और अपनी आवाज़ जरूर उठाएगी ! बस्तर कलेक्टिव संस्था से सौरभ मोतीवाला, निशा बोथरा , जीत सिंह आर्य, अनुराग जोस, तम्मनना जैन सहित अन्य. सदस्य उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button