बिहारराज्य

Bihar News रफ्तार की कहर ने ली एक युवक की जान, देखे कैसे हुआ घटना

रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर NH 31 पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक साइकिल सवार युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। इसके बाद घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने NH 31 को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा ढाला के पास एनएच 31 पर घटी है। बताया जा रहा है कि रघुनाथपुर गांव निवासी हरेराम पंडित ( 38 ) घरेलू सामान खरीदने गया हुआ था। बाजार से सामान खरीदने के बाद वह साइकिल से वापस अपने घर लौट रहा था। तभी एनएच 31 ढाला के समीप ट्रक ने उसे कुचल दिया घटना के वक्त मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में साइकिल सवार जख़्मी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साहेबपुर कमाल पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से नाराज होकर स्थानीय लोगों ने शव को लेकर कुरहा ढाला के पास NH को जाम कर दिया है। घटना की सूचना पर साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और आक्रोशित लोगों को समझाने के प्रयास में जुटी है। स्थानीय लोग मृतक परिवार को मुआवजे की मांग को कर सड़क जाम किए हुए हैं। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा गया है। वहीं सभी परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button