ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News दस दिन से धरने पर बैठे लोगों की सुध लेने नहीं पहुंचे शाशन प्रशासन के जिम्मेदार

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों सहित सर्व समाज के लोग दे रहे समर्थन

सत्ताधारी पार्टी के लोग ही शासन प्रशासन से कर रहे हक की मांग फिर भी अब तक नहीं पहुंचे जन प्रतिनिधि और अधिकारी

लहार नगर के भाटनताल ग्राउंड में पिछले 10 दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन में अब तक कोई शाशान प्रशासन का जिम्मेदार उनकी बात सुनने नहीं गया हालांकि प्रदर्शनकारियों की अपने रास्ते की मांग जायज है लेकिन ज्यादातर प्रदर्शनकारियों में सत्ता पक्ष की भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी है आमतौर पर देखने को मिलता है की विपक्ष के लोगों को अपनी मांग लेकर आन्दोलन एवं धरना प्रदर्शन करते देखा जाता है लेकिन यहां तो विधायक भी भाजपा के है और उन्हीं के समर्थकों द्वारा खुद की सरकार से हक की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने को मजबुर होना पड रहा है अब सवाल उठता है कि शासन प्रशासन की कार्यप्रणाली ठीक नहीं है य सत्ता पक्ष के लोगों को मध्यप्रदेश सरकार में महत्व नहीं दिया जा रहा आखिर क्या कारण है की वडी संख्या में अपनी नितिगत मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों की सुध लेने अभी तक न कोई जनप्रतिनिधि गया और न कोई प्रशासन का वरिष्ठ अधिकारी गया दुसरी और इस धरना प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस इसे प्रायोजित धरना प्रदर्शन भी वता रही है सत्य जो भी हो लेकिन सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारियों को धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होना और जिम्मेदारों द्वारा अंनदेखी की जाना दोनों वाते कई सवाल खड़े करती है

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button