Uttar Pradesh News सप्लाई इंस्पेक्टर ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

ब्यूरो चीफ सागर कुमार पोरवाल इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा/भरथना यूपी फूड एंड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर्स/आफिसर्स एसोसिएशन के आह्वान पर दस सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्ति निरीक्षक आंदोलित हैं। मंगलवार को आपूर्ति कार्यालय पर पूर्ति निरीक्षक आदि कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया।
पूर्ति निरीक्षक शैलेन्द्र सागर सिंह ने बताया कि जनपद हरदोई में बिना किसी पूर्व अनुमति एवं एक तथाकथित आडियो क्लिप की सत्यता की जांच किए दो पूर्ति निरीक्षकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसे वापस किया जाए। तहसीलों पर स्थित खाद्य विभाग कार्यालय के लिए कंप्यूटर आपरेटर,
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, विपणन निरीक्षक, निरीक्षक कार्यालय के लिए स्टाफ व भौतिक संसाधन दिए जाएं। खाद्य प्रकोष्ठ समाप्त किए जाएं। पदवार स्पष्ट कार्य विभाजन के उत्तरदायित्व निर्धारित किये जाएं। समय से एसीपी स्वीकृत किए जाएं और विपणन निरीक्षकों को सीधे व जनपद में तैनात किया जाए। फिलहाल एक सप्ताह तक काली पट्टी बांधकर विरोध जताए जाने का क्रम चल रहा है,एक सप्ताह बाद एसोसिएशन पदाधिकारियो के दिशा निर्देश पर आगे की कार्ययोजना बनाई जाएगी।

Subscribe to my channel