झारखण्डराज्य

Jharkhand News सड़क दुर्घटना में पति – पत्नी की मौत, उग्र लोगों ने किया सड़क जाम कर रहे मुवाबजा की मांग

रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड

धनबाद, बलियापुर – गोविंदपुर मुख्य सड़क मार्ग जगदीश टर्निंग के पास हुई सड़क दुर्घटना में कान्ड्रा निवासी मनपुरन उर्फ धनंजय गोराई, (45 वर्ष) उनकी पत्नी पद्दा देवी(40) वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों पति – पत्नी अपने बहन के घर दलदली से कीर्तन देखकर घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच जगदीश टर्निंग के पास गोविंदपुर की ओर से आ रही भारी वाहन ने इन्हे अपनी चपेट में ले लिया.वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों पति – पत्नी की मौत हो गई.मौके से भारी वाहन का चालक भाग निकला.

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button