
रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड
जिले कोयला चोरी धड़ले से जारी ताजा मामला केंदुआडीह थाना क्षेत्र के धनसार कोलियरी का हैं कोयला तस्कर दिन के उजाले में तस्कर हाइवा से कोयला चोरी कर रहे हैं सीआईएसएफ को मिली गुप्त सूचना पर गोधर चेकपोस्ट से धनसार कोलियरी से अवैध कोयला लोड कर बाहर निकलने के दौरान दो हाइवा जेएच 10 सीके 2367 और जेएच 10सीएक्स 8141 को सीआईएसएफ की टीम ने पकडा।
मौके पर कुसुण्डा जीएम समेत केन्दुआडीह पुलिस की टीम ने कागजातों की जांच की मगर संबधित कोयला का चालक कागजात दे नहीं पाए सीआईएसएफ की टीम ने धनसार थाना को सौंप दिया जाँच मे दोनो हाइवा हिन्दुस्तान ट्रांसपोर्टिंग कंपनी की बताई जाती है। दोनों हाइवा हिन्दुस्तान कंपनी के साइडिंग के लिए बुक थी। छापेमारी से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गई है। बताया जाता है कि कई महीनों से अवैध कोयला तस्करी चल रही है। सीआईएसएफ के अनुसार दोनों हाइवा अवैध कोयला तस्करी मामले मे ब्लैक लिस्टेड है और नंबर बदल कर दोनों हाइवा चलाया जा रहा था।

Subscribe to my channel