ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News आदिवासी बाहुल्य इमली टोला के वार्डो में पेयजल की भारी संकट हैंडपम्प उगल रहा हवा, कुआँ में कचरा का अंबार

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

मंडला। जिले के जनपद पंचायत मोहगांव अन्तर्गत ग्राम पंचायत सिंगारपुर के आदिवासी बाहुल्य इमली टोला में पेयजल की भारी समस्या है। बता दें कि नल जल योजना के तहत लगा मोटर खराब हो जाने से तीन दिनों से पेयजल सप्लाई बंद हो गया है जिससे आमजनों को पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। देखने में आ रहा है कि आदिवासी बाहुल्य इमली टोला के वार्ड नंबर 11,12,13 में मात्र एक हैंड पम्प और एक कुआँ है जो कि हैंड पम्प इस बारिश के मौसम में हवा उगल रहा है वही कुआँ में कचरा का अंबार होने से वार्ड वासियों को पेयजल के लिए भारी संकट है। वार्ड वासियों को नदी- नालों का पानी का उपयोग करने को मजबूर होना पड रहा है। वार्ड पंचों को तो वार्ड वासियों के लिए पेयजल के समस्या की ओर ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है। इनको तो वार्ड वासियों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। हैंड पम्प गर्मी के समय से ही हवा उगलते आ रहा है। वही कुआँ सफाई नहीं होने से लोगों को कुआँ से कचरा युक्त पानी पीने को मजबूर हैं जिससे लोगों को बीमार होने का खतरा बना हुआ है। मोटर के सुधार कार्य तक ग्राम पंचायत के वार्ड पंचों को चाहिए की इन तीनों वार्डो में पेयजल के लिए पानी टैंकर की व्यवस्था कराया जावे

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button