उत्तराखण्डमनोरंजनराज्य

Uttarakhand News अपर उ0नि0 श्री हीरा बल्लभ भट्ट को सेवानिवृत्ति के अवसर पर पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा शुभकामनाओं सहित दी गयी भावभीनी विदाई।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड

विदाई समारोहः- आज दिनाँक- 28.02.2023 को अपर उ0नि0 श्री हीरा बल्लभ भट्ट के पुलिस विभाग में 41 वर्ष, 27 दिवस, की नियमित सराहनीय सेवा कर अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के अवसर पर, पुलिस लाईन पिथौरागढ़ में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह व पुलिस उपाधीक्षक श्री महेश चन्द्र जोशी द्वारा श्री हीरा बल्लभ भट्ट का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह् भेंट करते हुए पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत्त जीवन के सुखद, शांतिमयी एवं भविष्य में अच्छे स्वास्थ्य व सुखद पारिवारिक जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई एवं उनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओ एवं इनकी कर्तव्य परायणता व ईमानदारी की सराहना की गई।उक्त विदाई समारोह के अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन श्री नरेन्द्र कुमार आर्या, प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री प्रताप सिंह नेगी, प्रधान लिपिक श्री नन्दन सिंह राठौर, सहित पुलिस लाईन/पुलिस कार्यालय/ एस0डी0आर0एफ0/पी0ए0सी0 के अन्य अधिकारी/कर्म0 गण मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button