ब्रेकिंग न्यूज़

Haryana News टीबी के विरुद्ध जंग में ममाज ग्रूप ने संभाली कमान

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार नारनौल हरियाणा

आज राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने जांजड़ियावास में मिशन महेन्द्रगढ़ अपना जल ग्रुप व साक्षर महिला समूह तथा स्वयं सहायता समूह के साथ मीटिंग करके लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया है।ईस मीटिंग में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर सुरजीत सिवाच व उप स्वास्थ्य केंद्र जाटवास में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी अनूप रिवासा ने भाग लिया। उन्होंने ममाज ग्रुप व साक्षर महिला समूह तथा स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को टीबी के कारण, फैलने के तरीकों व रोकथाम व नियंत्रण के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा की आशा कार्यकर्ता तथा स्वास्थ कार्यकर्ता घर -घर जाकर टीबी के मरीजों की पहचान कर रहे है और सरकार का लक्ष्य 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करना है जो की आम जन की भागीदारी के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा की ममाज ग्रुप जिला महेन्द्रगढ़ को टीबी मुक्त करने में अग्रणी भिमिका निभा सकता है क्योंकि ममाज ग्रुप की शाखा पूरे जिले में है और यह ग्रूप विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में निरंतर भागीदारी करता रहता है। ममाज ग्रुप जांजड़ियावास के सदस्य विकास व रामनिवास ने कहा की ममाज ग्रुप ने ग्रुप संचालक डॉ जय कृष्ण आभीर के मार्गदर्शन में पहले भी टीबी के 125 मरीज गोद लेकर टीबी उन्मूलन में भागीदारी की है और आगे भी आगे भी टीबी मुक्त भारत के लिये लगातार कार्य करते रहेंगे। ईस अवसर पर बबली देवी, रेखा देवी, बबीना, रजनेश, रामनिवास, अशोक, प्रेम, संजू, निर्मला आदी उपस्थित थे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button