ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News शहर में जल भराव की स्थिति से बचने के लिए एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, नरसिंह राव, पार्षद योगेंद्र पांडे ने की पहल…

रिपोर्टर सुमित बाजपेई बस्तर छत्तीसगढ़

बस्तर में हो रहे लगातार तेज बारिश से जल भराव वाले जगहों पर फौरन राहत के लिए नगर निगम का अमला लगातार पहुंच रहा है। एक तरफ जहां दो दिन के बारिश से शहर में बाढ़ के हालात हैं वहीं नगर निगम में कार्यरत जुझारू एम.आई.सी. के सदस्य काम में जुट गए। शहर में जिन जगहों पर पानी एकत्रित हो रहा था एवं जल भराव की समस्या आ रही थी उन स्थानों का निरीक्षण किया। एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, एमआईसी सदस्य नरसिंह राव, पार्षद योगेंद्र पांडे ने इलाकों का निरीक्षण कर जलभराव की समस्या से तत्काल निजात दिलवाने निगम अमले को निर्देश दिए।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button