झारखंडराज्य

Jharkhand News जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की शिकायत

समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री संदीप सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर आम-जन की शिकायतों व समस्याओं को सुना। उन्होंने संज्ञान में आए सभी मामलों के आवेदन को संबंधित पदाधिकारी को तत्काल निष्पादन के लिए अग्रसारित किया। जनता दरबार में मुख्यतः शिक्षा, जमीन विवाद संबंधी, ऑनलाइन रसीद, आवास, पेंशन, रोजगार, स्वास्थ्य, बकाए वेतन, जमीन बंदोबस्ती की मांग, राशन कार्ड, मुआवजा, अवैध खनन, जलापूर्ति, लोन माफी, पारिवारिक विवाद, सड़क निर्माण, साइबर क्राइम से संबंधित आवेदन आए। इस दौरान उपायुक्त ने आए सभी आवेदनों को चिन्हित कर संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान होगा। इसके लिए अधाकिरियों को निर्देश दिया गया है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button