Madhya Pradesh News अतिक्रमण के विरुद्ध तहसीलदार के तेवर सख्त
जतारा- नौगांव मार्ग एमपीआरडीसी की शासकीय भूमि व यात्री प्रतीक्षालय पर अवैध कब्जे को तहसीलदार ने हटवाया

ब्यूरे चीफ मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्य प्रदेश
पलेरा : शासकीय राजमार्ग जतारा- नौगांव पर अतिक्रमण के विरुद्ध तहसीलदार के तेवर सख्त दिखाई देते हुए नजर आ रहे हैं तहसीलदार डॉ अवंतिका तिवारी ने सख्त तेवर दिखाते हुए अतिक्रमण धारियों को कहा है कि अतिक्रमण करने पर निरंतर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जानकारी के अनुसार एमपीआरडीसी की शासकीय भूमि पर दुकाने व यात्री प्रतीक्षालय पर कुछ लोगों ने कब्जा कर उसमें दुकान रख ली थी जहां सड़कों पर वाहनों का खड़ा होना हादसों को न्योता दे रहे थे करीबन 10 दुकानों को एमपीआरडीसी के कर्मचारियों ने 6 माह पहले नोटिस के माध्यम से अवगत कराया गया था लेकिन जब अतिक्रमण नहीं हटाया तो इस संबंध में पलेरा तहसीलदार डॉ अवंतिका तिवारी को एमपीआरडीसी के अधीन दिलीप बिल्डकॉन कंपनी के टोल प्लाजा मैनेजर मुकेश मांझी ने तहसीलदार को एक आवेदन के माध्यम से अवगत कराया तहसीलदार ने अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे से दुकानों को हटवाया एवं यात्री प्रतीक्षालय को पुनः सुचारु रूप से लोगों के ठहरने के लिए अतिक्रमण से मुक्त कराया टोल प्लाजा मैनेजर मुकेश माझी ने बताया सड़क किनारे दुकानों को लगाकर सड़कों पर वाहन रखते थे जिससे आने-जाने वाले वाहनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था और हादसों का अंदेशा बना हुआ रहता था तहसीलदार को जब इस संबंध में अवगत कराया उनके द्वारा यह अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई है इस कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग पटवारी राहुल सेन, सुनील अहिरवार सहित एमपीआरडीसी के कर्मचारी रहे मौजूद।

Subscribe to my channel