IC News and Media House Private Limited


अपराधराजस्थानराज्य

Rajasthan News दोस्त को लेने गए युवक को बदमाशों ने घेराः बोले- 10लाख दें वरना जान से मार देंगे।

रिपोर्टर अंकित शर्मा सीकर राजस्थान

दोस्त को लेने गए युवक से बदमाशों ने मारपीट कर10 लाख रुपए मांगे। मारपीट कर बोले कि रुपए दें,वरना जान से मार देंगे। हमारी सीकर, चूरू और झुंझुनूं में बड़ी गैंग चलती है। बदमाश धमकी देकर गाड़ी छीनकर भाग गए। मामले को लेकर सीकर के कोतवाली में मामला दर्ज करवाया गया है। रसीदपुरा के रहने वाले युवक मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 25 करीब 2:15 बजे फतेहपुर रोड पर गाड़ी खराब हो गई थी। वह अपने दोस्त को लेने गया था। इस दौरान शिव,कॉलोनी के पास से कुछ बदमाश आए और मारपीट कर सिटी हॉस्पिटल ले गए। वहां पहले से करीब 10- 12 लोग मौजूद थे।

गाड़ी छीनकर भागे बदमाश

2 बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर धमकी दी कि 10 लाख रुपए दे नहीं तो तेरे को जान से मार देंगे। हमारी सीकर, चूरू और झुंझुनूं में बड़ी गैंग चलती है। अगर पैसा नहीं दिया तो समझ लेना तेरे साथ क्या होगा। इसके बाद वहां मौजूद कुछ बदमाशों ने गाड़ी छीन ली। एक बदमाश ने कहा कि योगेश बराला हनुमानगढ़ वाले का हॉस्टल है। वहां पर 8 मार्च को पैसे पहुंचा देना।

नामजद मामला दर्ज

मुकेश ने बताया कि बदमाशों के जाने के बाद अपनी जान बचाकर खटीकन प्याऊ की तरफ आया। पुलिस ने योगेश बराला, अरबाज खान, कपिल चौधरी औरअजय भाटिया खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button