Madhya Pradesh News मासिक अपराध समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
अपराधों पर नियंत्रण एवं निरकरण हेतु जारी किए निर्देश

ब्यूरे चीफ मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्य प्रदेश
टीकमगढ़।।पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में दिनांक 21.06.2024 को जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली।उक्त अपराध समीक्षा बैठक निम्नलिखित बिंदुओं पर की गई:-लंबित, गंभीर अपराधों की समीक्षा कर निराकरण करने। लंबित चालान की समीक्षा कर अधिक से अधिक चालान निराकरण किए जाने। गुम इंसान, बालक, बालिकाओं का पता कर परिजनों तक सुरक्षित वापसी।शिकायतों का अधिक से अधिक निराकरण । अनुसूचित जाति/ जनजाति के विरुद्ध घटित अपराधों में त्वरित कार्यवाही, लंबित खात्मा , खारिज़ी की समीक्षा। लघु अधिनियम , जुआ एक्ट, आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट आदि की समीक्षा की गई.

सीएम हेल्पलाइन मैं प्राप्त शिकायतों को यथाशीघ्र संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने।स्थाई वारंटो की तामील कराकर वारंटी को न्यायालय में पेश करने ।विस्फोटक मैगजीनों एवं लाइसेंस धारकों की संग्रहण क्षमता चैकिंग करने ।लाउडस्पीकर के इस्तेमाल एवं खुले में मांस बेचने वालों पर कार्यवाही करने बाढ़ वाले स्थानों को चिन्हित कर सुरक्षा एवं बचाव की समुचित व्यवस्था रखने साथ ही साथ जन सामान्य से अपना व्यवहार अच्छा रखें व जनता की यथासंभव समस्याओं का त्वरित निराकरण करें इसी प्रकार से ज़मीन के विवादों को राजस्व विभाग से संयोजन स्थापित कर यथाशीघ्र निराकरण करावे आदि निर्देश जारी किए गए।..

Subscribe to my channel