IC News and Media House Private Limited


मनोरंजनराजस्थानराज्य

Rajasthan News फाग महोत्सव के तहत गूंज रहे हैं बाबा श्याम के भजन, 6 मार्च को होगा विशाल फाग महोत्सव का आयोजन

रिपोर्टर सुमित शर्मा रायसिंहनगर राजस्थान

रायसिंहनगर. श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा फाग महोत्सव के तहत घर-घर बाबा श्याम के नि:शुल्क अर्धरात्रि जागरण किए जा रहे हैं. श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा ने बताया कि 11 फरवरी से यह फाग महोत्सव शुरू किया गया है. 6 मार्च को श्री सत्यनारायण मंदिर में विशाल फाग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा .जिसमें बाबा श्याम के भजनों का श्री श्याम मित्र मंडल के भजन गायकों द्वारा गुणगान किया जाएगा. शुक्रवार को कमल धानुका के निवास पर अर्ध रात्रि जागरण का आयोजन किया गया जिसमें श्याम मित्र मंडल के भजन गायकों ने बड़े ही मधुर आवाज में बाबा के भजनों का गुणगान किया. 28 फरवरी को रात्रि 8:15 बजे धार्मिक बस सेवा समिति बस यात्रा का लगातार 1 वर्ष पूरा होने पर बाबा श्री खाटू श्याम का अर्धरात्रि रात्रि जागरण आयोजन किया जाएगा .जिसने भक्तों को पंचमेवा, मावा केक ,कढ़ी खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया जाएगा. गौरतलब है कि श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा लगातार 4 साल से घर-घर बाबा का नि:शुल्क जागरण किया जा रहा है.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button