IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

महिला थाना जगदलपुर की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही

जगदलपुर महिला थाना पुलिस द्वारा मानसिक रूप से अस्वस्थ एक 3 महीने की गर्भवती महिला को सुरक्षित ढूंढकर दंतेवाड़ा जिले में स्थित उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। पीड़िता की पहचान श्रीमती दुर्गा यादव पति गोपी यादव, उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सुरोखी, थाना गीदम, जिला दंतेवाड़ा के रूप में हुई है। पीड़िता बीच-बीच में मानसिक दौरा पड़ने के कारण अपने ससुराल से बिना बताए निकलकर जगदलपुर शहर पहुंच गई थी। शुरुआत में स्थानीय रिश्तेदारों द्वारा रखने से मना करने पर महिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे तत्काल सखी वन स्टाप सेंटर में सुरक्षित रखवाया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा बस्तर के दिशा-निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर बस्तर व उप पुलिस अधीक्षक सुशांता लकड़ा के कुशल मार्गदर्शन में त्वरित एक्शन लिया गया। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अंजना केरकेट्टा ने तत्काल गीदम (दंतेवाड़ा) पुलिस व परिजनों से समन्वय स्थापित कर महिला के घर का पता लगाया। महिला थाना स्टाफ की टीम उप निरीक्षक पदमनी ठाकुर, महिला प्रधान आरक्षक सावित्री नेताम और पदमा कुंजाम ने स्वयं पीड़िता को दंतेवाड़ा ले जाकर उसके परिवार वालों को सकुशल सौंपकर मानवीय पुलिसिंग की मिसाल पेश की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button