Uttar Pradesh News गोंडा में डिंपल यादव का रोड शोः सपा प्रत्याशी के समर्थन में कर रहीं प्रचार

रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा गोण्डा उत्तर प्रदेश
गोंडा में सांसद डिंपल यादव द्वारा अंबेडकर चौराहे से अपना रोड शो शुरू कर दिया गया है। सपा से गोंडा लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा, पूर्व गोंडा सदर प्रत्याशी सूरज सिंह सहित सभी समाजवादी नेता शामिल हुए।
यह रोड शो अंबेडकर चौराहे से शुरू होकर निकट डीएम आवास, निकट गौरी स्वीट्स, एलबीएस चौराहा, गुरुनानक चौराहा, गुड्डू मल चौराहा, महराजगंज चौकी, राजा मोहल्ला, मनकापुर बस अड्डा, मीना शाह इंस्टीट्यूट, जेपी चौराहा, बड़गांव चौक, पुलिस चौकी, जिला अस्पताल, दुखहरण नाथ मंदिर होते हुए गोंडा पुलिस लाइन पहुंचेगी।
सपा के युवा साथी ही बदलाव और परिवर्तन लाने वाले हैं

रोड शो के दौरान डिंपल यादव ने कहा, इतना गर्म मौसम होने के बावजूद जो आज सफल रोड शो होने जा रहा है, इसके सबसे ज्यादा बधाई के पात्र आप लोग हैं। 2024 का चुनाव होने जा रहा है, यह चुनाव कहीं न कहीं बदलाव और परिवर्तन का चुनाव है।
सपा के युवा साथी ही बदलाव और परिवर्तन लाने वाले हैं। गोंडा ने हमेशा से समाजवादी पार्टी को आशीर्वाद दिया है। बाबू जी को भी आशीर्वाद दिया था और सांसद बनाने का काम किया था।
मुझे पूरा भरोसा है, बाबू जी का आशीर्वाद तो श्रेया वर्मा के साथ है ही। लेकिन आप लोगों का आशीर्वाद भी श्रेया वर्मा जी के साथ है। श्रेया वर्मा जी यहां की बेटी है। आप लोग भी अपने बीच का सांसद चाहते होंगे। न कि ऐसा जो कभी अपने क्षेत्र में न आए। मुझे पूरा भरोसा है संविधान को बचाने की लड़ाई में, आप लोग अहम भूमिका निभाएंगे।मजिस्ट्रेट के साथ ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही

जहां पर लगभग 8 किलोमीटर लंबे रोड शो का समापन कर डिंपल यादव शाम 4:30 बजे गोंडा से हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो गई । सपा स्टार प्रचारक डिंपल यादव के रोड शो के लिए जिले के कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पैरामिलिट्री फोर्स की भी ड्यूटी लगाई गई है।साथ ही रोड शो को सकुशल संपन्न करने के लिए मजिस्ट्रेट के साथ ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। ताकि डिंपल यादव के रोड शो के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। सपा स्टार प्रचारक डिंपल यादव के रोड शो को लेकर के शहर में आने जाने वाले वाहनों का रोड डायवर्जन किया गया है। 11:30 से शाम 4:30 बजे तक वाहनों का शहर के अंदर प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।

Subscribe to my channel