झारखण्डराज्य

Jharkhand News जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की शिकायत

समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय झारखंड

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर आम-जन की शिकायतों व समस्याओं को सुना। उन्होंने संज्ञान में आए सभी मामलों के आवेदन को संबंधित पदाधिकारी को तत्काल निष्पादन के लिए अग्रसारित किया। जनता दरबार में मुख्यतः शिक्षा, जमीन विवाद संबंधी, ऑनलाइन रसीद, आवास, पेंशन, रोजगार स्वास्थ्य बकाए वेतन जमीन बंदोबस्ती की मांग, राशन कार्ड आर्म लाइसेंस मुआवजा तालाब जीर्णोद्धार, बकरी पालन योजना, सामुदायिक भवन से संबंधित आवेदन आए।

जनता दरबार में धनसार थाना क्षेत्र से आई एक शिकायतकर्ता ने अपनी नाबालिग पुत्री के अगवा के संबंध में एक आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री विगत 30.11.22 से लापता है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री किसी केस की मुख्य गवाह है और वह उक्त केस अभियुक्तों के विरुद्ध में गवाही देने वाली थी। इससे पहले ही उनकी पुत्री को अगवा कर लिया गया। उनका कहना है कि आरोपियों ने उनकी बेटी को बहला फुसला कर दूर दराज वाले स्थान पर रखे हुए हैं।

Indian Crime News

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button