महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News वनविभाग सिंदेवाही की और से बाघ के हमले मे मृतक के परिवार को आर्थिक मदत दी.

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद चंद्रपूर महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के सिंदेवाही तहसील मे आनेवाले कच्चेपार मे बाघ के हमले में चरवाह जख्मी हो गया था. प्राथमिक उपचार कर उपचार हेतु चंद्रपुर जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई . वनपरिक्षेत्रधिकारी कार्यालय (प्रादेशिक)सिंदेवाही की ओर से कच्चेपार निवासी मृतक बाबूराव देवतळे के परिवार को आर्थिक मदद पच्चीस हजार (₹25000/-)रुपए रोख मा. विरेंद्र जैस्वाल माजी उपसभापती पंचायत समिति सिंदेवाही के हाथों दी गई. इस अवसर पर सामाजिक वनीकरण सिंदेवाही के वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश गायकवाड, उपवनपरिक्षेत्र (प्रादेशिक)सिंदेवाही के क्षेत्र सहायक दीपक हटवार, गढ़ मौसी के पूर्व सरपंच सचिन नाडमवार, वन विभाग के कर्मचारी तथा गावकरी उपस्थित थे. कच्चेपार परिसर में डर का माहौल छाया हुआ है. नागरिकों द्वारा बाग का बंदोबस्त किए जाने की मांग जोर पकड़ रही है.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button