छत्तीसगढ़राज्यशिक्षा

Chhattisgarh News सरस्वती शिशु मंदिर चारामा अटल टिंकरिंग लैब में पुनः प्रशिक्षण प्रारंभ

श्रेणी समांतर कनेक्शन वोल्टेज करंट रजिस्टेंस सिग्नल सप्लाई ओम का नियम ब्रेडबोर्ड और उसमें प्रयोग के विषय में जानकारी से छात्र छात्राओं को अवगत

✍️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

कांकेर के प्रतिष्ठित विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर चारामा अटल टिंकरिंग लैब में छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है आज प्रशिक्षक के रूप में इंजीनियर ट्रेनर श्री बालमुकुंद देशमुख जी आकर के सभी बेसिक इलेक्ट्रॉनिक का जैसे श्रेणी समांतर कनेक्शन वोल्टेज करंट रजिस्टेंस सिग्नल सप्लाई ओम का नियम ब्रेडबोर्ड और उसमें प्रयोग के विषय में जानकारी से छात्र छात्राओं को अवगत करा रहे हैं

प्राचार्य श्री माया देवी यादव ने बताया कि पिछले माह के प्रशिक्षण से बच्चों को बहुत लाभ मिला है हमारे बच्चे इस विद्यालय में ड्रोन, आदि का निर्माण कराने में सक्षम हो गए हैं यही हमारी धारणा है कि हमारे छात्र छात्राओं को वैज्ञानिक, तथा तकनीकी ज्ञान अच्छा सा हो ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो और देश के काम आ सके इसके अतिरिक्त पाठ्यक्रम निर्धारित विषयों का भी अपने प्रशिक्षित आचार्यों से शिक्षा मिल रही है शिक्षक भी अपने तैयारी करके आते हैं जिससे विद्यालय के भैया बहनों को विषय का ज्ञान हो रहा है हम अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर रहे हैं कि हमारे बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान हो इसके लिए पूरा विद्यालय परिवार समर्पित है!

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button