ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News बोरे में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस, परिजनों से कर रही पूछताछ

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

प्लास्टिक बोरी में एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड और फारेंसिंक की टीम भी मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला बालोद जिला के गुरुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम तितुरगहन में खेत में एक महिला की लाश बोरे में मिली है। बोरे में लाश देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही फारेंसिंक और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। महिला के शव को बोरे से बाहर निकाला गया। मृतका की पहचान भेश्वरी (छोटी) साहू (32 वर्ष) के रूप में हुई है, वह ग्राम रमतरा की रहने वाली थी। मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। महिला के पति राम खिलावन के मुताबिक छोटी साहू उसकी दूसरी पत्नी थी।
धमतरी जाने के लिए निकली थी महिला
पुलिस के प्रारंभिक जांच में पता चला कि महिला रविवार को धमतरी जाने की बात कह कर घर से निकली थी, तब से वह लापता थी। पुलिस ने बताया कि रामखिलावन की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। महिला के सभी संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलासा होगा। फिलहाल पपुलिस मामले की जांच कर रही है।

दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, गाड़ियों के उड़े परखच्चे
धमतरी-रायपुर रोड में 2 कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियों के सामने का हिस्सी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामला धमतरी जिला के भखारा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम दो कारों में भिड़ंत हो गई। हादसा धमतरी-रायपुर पुराने मार्ग में ग्राम सेमरा मोड़ व सिलीडीह के बीच में हुई। जिसमें कार सवारों को हल्की चोट आई। 1 कार धमतरी से रायपुर की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी कार रायपुर से धमतरी आ रही थी। हादसे में दोनों के सामने का हिस्सा चकनाचूर हो गया। दोनों कार के सवार अपने से ही अपने गंतव्य को चले गए। भखारा पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू किया गया।

शादीशुदा महिला से गैंगरेप, अपहरण कर ले गए गोवा, बहनोई सहित चार युवकों ने 7 दिनों तक किया दुष्कर्म
शादीशुदा महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस ने बहनोई समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला के पहले अजिरमा ले गए, इसके बाद गोवा ले जाकर 7 दिनों तक दुष्कर्म किया। मामला सरगुजा जिले के गांधी नगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार अंबिकापुर हॉस्टल में रहने वाली एक महिला ने 4 मई को गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें पीड़िता ने बताया कि 15 जनवरी को हॉस्टल से बहन के घर जा रही थी, तभी रास्ते में उसे आरोपी शुभम, अंशु ने फोन किया और घर छोड़ने का झांसा देकर कार में बैठा लिया। कार में दोनों के अलावा उसके दो दोस्त पुष्पराज और संजय भी सवार थे। शुभम और अंशु उर्फ अनुराग उसके रिश्तेदार हैं।
एक हफ्ते तक गैंगरेप के बाद घर छोड़ा
पीड़ित महिला ने बताया कि युवती को सबसे पहले उसे अजिरमा ले गए। जहां मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर गैंगरेप किया। इसके बाद धमकाते हुए जबरदस्ती गोवा ले गए, वहां भी एक सप्ताह तक गैंगरेप किया। उसका मोबाइल जब्त कर बंद कर दिया था। एक हफ्ते बाद 22 जनवरी को पीड़िता को उसकी बहन के घर छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों ने घटना के संबंध में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
बहनोई समेत चार आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों की धमकी से महिला काफी डरी-सहमी हुई थी। उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। साढ़े तीन महीने बाद महिला ने हिम्मत जुटाई और गांधीनगर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर आरोपी शुभम उजेरिया (28), संजय चौधरी (27), अंशु उर्फ अनुराग उजेरिया (22) निवासी मनेन्द्रगढ़ और पुष्पराज लकड़ा (19) निवासी सूरजपुर को गिरफ्तार कर सभी को जेल भेज दिया गया है। उनके पास एक्सयूवी कार भी बरामद हुआ है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button