उत्तराखण्डराज्य

Uttarakhand News पिथौरागढ़ पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 01 वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 64 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यावाही।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, जनपद क्षेत्रान्तर्गत किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाओं को रोकने व सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शराब पीकर वाहन चलाने, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने व बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट /खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे

विशेष चैकिंग अभियान के तहत दिनांक- 22.02.2023 को उ0नि0 जितेन्द्र सोराड़ी, चौकी प्रभारी वड्डा द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन चालक विनोद कुमार पुत्र रमेश कुमार, निवासी- गैठना थाना जाजरदेवल जिला पिथौरागढ़ उम्र- 42 वर्ष को शराब के नशे में वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर उसके वाहन को सीज किया गया। इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल- 64 लोगों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button