IC News and Media House Private Limited


अपराधब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News धारदार हथियार से देवर ने की भाभी की हत्या

रिपोर्टर नगेन्द्र कुमार झुंझुनू राजस्थान

धारदार हथियार से देवर ने की भाभी की हत्या पति के सामने ही महिला की धारदार हथियार से की हत्या ,सीएससी पहुंचने से पहले ही महिला ने तोड़ा दम, उदयपुरवाटी पुलिस पहुंची मौके पर, पुलिस कर रही मामले की जांच, प्रारंभिक जांच में हत्या पारिवारिक विवाद के कारण होना बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतका उदयपुरवाटी की केशव राय जी का मोहल्ला निवासी अंजू देवी 47 पत्नी रामाकांत दर्जी थी। शाम करीब 4:30 बजे अंजू अपने पति रमाकांत उर्फ राम स्वरूप दर्जी के साथ अपने पीहर दूजोद जाने के लिए बस स्टैंड पर आई थी। आरोपी राधेश्याम भी अपने भाई व भाभी को छोड़ने के लिए शाकंभरी गेट पर आया था रामाकांत अपनी पत्नी मंजू को पुलिस थाने की दीवार के पास छोड़ आचार लाने चला गया पीछे से राधेश्याम ने छुरे नुमा गंडासे से भाभी अंजू की गर्दन पर वार किए‌ महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर थाने के गेट पर तैनात संतरी रामनिवास सैनी ने भागकर राधेश्याम को पकड़ा लेकिन तब तक मैं अंजू पर तीन वार कर चुका था।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button