झारखण्डराज्य

Jharkhand News रिम्स रांची में 28 मरीजों की मौत पर अब तक नहीं हुई है कोई कार्रवाई, सामाजिक कार्यकर्ता शमीम अली ने दायर की थी जनहित याचिका

रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड

2018 में मरीज के परिजन एवं जूनियर डॉक्टर के बीच झड़प हुई थी जिसके विरोध में रिम्स के जूनियर डॉक्टर एवं नर्स हड़ताल पर चले गए थे इस हड़ताल के वजह से रिम्स रांची की व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई थी और इलाज के अभाव के कारण कुल 28 मरीजों की मौत हुई थी जिसके खिलाफ जूनियर डॉक्टर्स एवम नर्स के खिलाफ कोतवाली थाना में प्रथिमिकी भी दर्ज की गई थी लेकिन अब तक इस मामले में सिर्फ नोटिस भेजने के अलावा कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। ना तो मरने वाले के परिजनों को किसी तरह का मुआवजा और ना ही इस मामले की जांच हो पाई है।

4 साल से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद अब हाईकोर्ट ने दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे गंभीरता से लिया है। अधिवक्ता ने 28 मरीजों की मौत के मामले की जांच कराने तथा जिम्मेदार डॉक्टर एवम नर्सों पर कार्रवाई करने के लिए आदेश देने का आग्रह किया है इस मामले में अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी। इस मामले में जनहित याचिका छात्र संघ के शमीम अली ने दायर की थी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button