Uttar Pradesh News गोवर्धन में डग्गेमार वाहनों द्वारा एनजीटी के आदेशों की खुलेआम अवहेलना।। डग्गे मार वाहन स्वामियों के हौसले हुए बुलंद पैदल परिक्रमा करने वाले श्रृद्धालुओ को हो रही परेशानी मना करने पर स्थाई लोगो से झगड़ा करने पर हो जाते है उतारु

रिपोर्टर सूरज दीक्षित गोवर्धन मथुरा उत्तर प्रदेश
गोवर्धन।। धार्मिक तीर्थ नगरी गोवर्धन में आए दिन हजारों लाखों श्रद्धालु गिरिराज महाराज की दर्शन और परिक्रमा करने के लिए आते रहते हैं जिसके चलते गोवर्धन के सप्तकोशीय परिक्रमण मार्ग से लेकर डीग अड्डा , सौंख अड्डा मथुरा बस स्टैंड आदि जगहों पर भीड़ भाड़ का नजारा देखने को मिलता है और भीड़ की वजह से कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है इसी जाम को कम करने के लिए एनजीटी के द्वारा मथुरा बस स्टैंड से डीग अड्डा तीराया तक नो व्हीकल जॉन घोषित किया हुआ है लेकिन गोवर्धन के डग्गामार वाहन इस समय एनजीटी के इन आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं थाने से चंद कदमों की दूरी पर सौंख अड्डा तिराया है जहां पर यह वहां मनमानी तरीके से आडे तिरछे खड़े रहते हैं यात्रियों को निकालने में असुविधा होती है लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही इनके खिलाफ नहीं करती। पूर्णिमा अमावस्या शनिवार रविवार तीज त्योहारों पर तो स्थिति और भी भयानक हो जाती है यहां तक की कई बार खुद अधिकारियों की गाड़ियां भी जाम में फंस जाती हैं लेकिन फिर भी कोई इसपर ध्यान नहीं देता और एनजीटी के आदेशों की लगातार अवहेलना होती रहती है,आखिर पार्किंग पर लगे बेरिकेंटिग पर से गाड़िया परिक्रमा मार्ग मे प्रवेश कैसे हो जाती है ओर दानघाटी के पास क्यो वाहन जाने से रुक पा रहे है आखिर कोंन है ज़िम्मेदार?

Subscribe to my channel