उत्तराखण्डराज्य
Uttarakhand News थाना बेरीनाग पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड
पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में दिनांक- 22.02.2023 को प्रभारी निरीक्षक थाना बेरीनाग, श्री प्रभात कुमार द्वारा माननीय न्यायालय से धारा- 138 NI Act, के अन्तर्गत जारी गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपालन में वारण्टी अभियुक्त, धीरज सिंह उर्फ चामू सिंह, निवासी- मन्तोली पो0 राईआगर थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़ उम्र- 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Subscribe to my channel