IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News प्रेमिका ने दिया धोखा तो प्रेमी ने खेत में बुलाकर की हत्या

अभियुक्त की गिरफ्तार, के बाद खुला राज आलाकत्ल, मोबाइल व अंगूठी बरामद

रिपोर्टर आदित्य बाजपेई उन्नाव उत्तर प्रदेश

उन्नाव पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी पुरवा के कुशल पर्यवेक्षण जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध अभियान के तहत थाना असोहा पुलिस द्वारा स्वाट टीम व सर्विलांस के सहयोग से मु0अ0सं0 46/2023 धारा 302 भा.द.वि. में प्रकाश में आये 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है ।वादी बुद्धा पुत्र स्व0 सत्यनारायण निवासी ग्राम तिवारीखेडा मजरा असावर थाना असोहा जनपद उन्नाव की तहरीर पर मु0अ0सं0 46/2023 धारा 302 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ था जिसमें प्रकाश में आये अभियुक्त विकास पुत्र सन्तोष निवासी ग्राम तिवारीखेडा थाना असोहा जनपद उन्नाव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मेरे मृतका लक्ष्मी के साथ प्रेम सम्बंध थे। हम लोगो में बहुत प्यार था लेकिन वह मुझको धोखा देकर अपने भाई के साले अरुण पुत्र शत्रोहन निवासी भैयाखेडा थाना मौरावा जनपद उन्नाव से भी बातचीत करती थी। दिनांक 21.02.2023 को मेरा जन्मदिन होता है मैने अपने जन्मदिन मै डी0जे0 व खाने पीने का कार्यक्रम रखा था जिसमें मै मृतका को अपने कार्यक्रम में शामिल होने के लिये बुलाया था लेकिन काफी मान मनौउर के बाद बहुत थोडे समय के लिये मेरे घर आयी जिससे मुझे लगने लगा कि अब लक्ष्मी मुझसे कम लगाव रखने लगी । सुबह होने पर मै उससे मिलने के लिये परेशान था और मैने मन बना लिया कि अगर लक्ष्मी मेरी नही होगी तो और किसी की भी नही होने दूंगा जिसके बाद मैनें खेत पर बुलाकर उसकी हत्या कर दी। अभियुक्त के पास से मृतका का मोबाइल कीपैड व रंग काला जिस पर HERO लिखा हुआ है जिसका IMEI-1- 350148334259150 व IMEI-2- 350148334259168 है जिसमें सिम नम्बर 7068886589 पडा है व आलाकत्ल, दो अदद अंगूठी बरामद हुआ ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button